
चैती नवरात्र के अवसर पर चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा द्वारा मां भवानी की पूजा का आयोजन स्थानीय काली मंदिर रोड डोरंडा में किया जा रहा है।
24 मार्च से माता की पूजा प्रारंभ होगी और 28 मार्च को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ पूजा का समापन होगा।
मां भवानी की भव्य पूजनोत्सव के निमित पूजा पंडाल का निर्माण भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुआ।
पुरोहित अजीत पाठक के सान्निध्य में यजमान राकेश पाल ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर प्रकाश वर्मा, महेश विजय, मुकेश गुप्ता, हिमांशु शेखर दास, अरुण गुप्ता, प्रमोद चौधरी, राजकुमार पाल, देवाशीष दत्ता, विनय साव,
राम वृक्ष साव, बाबू भाई, राजेश सिंह, लड्डू साव,
बिनोद वर्मा, शंकर गुप्ता, रंजन नाग, शंकर राम, मनीष प्रसाद, लवेश सहित बड़ी संख्या में माता भक्त उपस्थित थे।

