जमशेदपुर: जिले के बिष्टुपुर क्षेत्र में स्थित टाटा जू की शेरनी जोया की 16 वर्ष की उम्र में मौत हो गई. शेरनी जोया काफी दिनों से बीमार चल रही थी. उसे अफ्रीका से जमशेदपुर टाटा जूलॉजिकल पार्क लाया गया था. इसके पहले भी अफ्रीका से लाई गई दो और शेरनियों की मौत हो चुकी है.

जू प्रबंधन ने बताया कि शेरनी जोया जन्मजात एक बीमारी से ग्रसित थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. साल 2012 में अफ्रीका से पांच जंगली जानवर लाए गए थे, जिनमें दो नर शेर और तीन मादा शेरनी शामिल थीं. पांचों नन्हे शेर-शेरनी को सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए जमशेदपुर टाटा जूलॉजिकल पार्क लाया गया था. जहां इन सभी का नामांकरण भी किया गया था.
वहीं, टाटा जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि अफ्रीका से लाई गई जोया नाम की 16 वर्षीय शेरनी की मौत हो गई. उन्होंने बताया को शेरनी जोया की मौत जन्मजात बीमारी के कारण हुई है. उन्होंने बताया कि जोया काफी दिनों से बीमार चल रही थी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. डायरेक्टर ने बताया कि जोया शेरनी काफी चर्चित थी. उसकी मौत की जानकारी वन विभाग के साथ जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी दे दी गई है.
टाटा जूलॉजिकल पार्क, गैर सरकारी पार्क है. पार्क के संचालन एवं रखरखाव का जिम्मेदारी टाटा स्टील पूरा करती है.
यहां जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाता है. टाटा जूलॉजिकल पार्क में 370 के करीब वन्य प्राणी है, जिसमें मांसाहरी, शाकाहारी जंगली जानवरों के अलावा कई पक्षी भी शामिल हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version