Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»जेआरएसयू लाइब्रेरी में आएगा डिजिटल बदलाव, ऑटोमेशन पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये
Uncategorized

जेआरएसयू लाइब्रेरी में आएगा डिजिटल बदलाव, ऑटोमेशन पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः उच्च शिक्षा में तकनीकी बदलाव को अपनाते हुए झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU) ने अपनी लाइब्रेरी को आधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) और इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम (ILMS) लागू किया जाएगा. इस योजना के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसे विश्वविद्यालय की वित्त समिति से भी मंजूरी मिल चुकी है.

ऑनलाइन कैटलॉग के जरिए विद्यार्थी घर बैठे जानकारी ले सकेंगे

नई व्यवस्था लागू होने के बाद लाइब्रेरी की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल हो जाएगी. किताबों के निर्गमन, वापसी, कैटलॉगिंग और लाइब्रेरी प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तकनीक के माध्यम से संचालित होंगी. इससे छात्रों और शोधार्थियों को किताबों के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन कैटलॉग के जरिए यह भी देख सकेंगे कि कौन-कौन सी पुस्तक उपलब्ध है और किसे जारी किया गया है.

नई प्रणाली लागू होने से इन संसाधनों तक पहुंचना होगा सरल

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल छात्रों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि शोध और अध्ययन का माहौल भी बेहतर होगा. फिलहाल विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में करीब 2100 पुस्तकें और लगभग 13 हजार ई-जर्नल उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग छात्र और रिसर्चर अपने अध्ययन के लिए करते हैं. नई प्रणाली लागू होने के बाद इन संसाधनों तक पहुंच और अधिक सरल तथा पारदर्शी हो जाएगी.

विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत ने कहा कि लाइब्रेरी को ऑटोमेटेड बनाने की यह पहल पूरी तरह छात्र-केंद्रित है. आरएफआईडी और आधुनिक लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने से छात्रों को किताबों तक त्वरित पहुंच मिलेगी और शोध कार्य में भी तेजी आएगी. हमारा प्रयास है कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण तकनीक और समय के साथ आगे बढ़े.

मास मीडिया की परीक्षा होगी आयोजित


डॉ. भगत ने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार लगातार किया जा रहा है. इसी सत्र से क्रिमिनोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस में पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए 13 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके अलावा मास मीडिया की परीक्षा भी जल्द आयोजित होने वाली है.

वर्तमान में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में करीब 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. यहां तीन स्नातक, दो स्नातकोत्तर और एक पीजी डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि लाइब्रेरी के ऑटोमेशन के बाद छात्रों को अध्ययन और शोध के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.