राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की। उल्लेखनीय है कि मात्र 7 वर्ष की आयु में इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने इशांक को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इशांक ने न केवल झारखण्ड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

राज्यपाल ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों एवं प्रशिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version