रांची: यूपीएससी की फाइनल रिजल्ट में दुमका जिले की बेटी सुदीपा दत्ता ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है. सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल किया है.सुदीपा दत्ता मूल रूप से कुमडाबाद की निवासी हैं. सुदीपा की कड़ी ने इस बार के फाइनल रिजल्ट में रंग लाया है. सुदीपा दत्ताका यह तीसरा प्रयास था. इससे पहले वह एक बार साक्षात्कार तक पहुंची थी, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से वंचित रह गईं थीं.

सुदीपा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसफ स्कूल बांका से हुई है. इसके बाद सिदो-कान्हू हाई स्कूल, दुमका से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद स्नातक की पढ़ाई एएन कॉलेज, दुमका से पूरी की. दुमका में ही रहकर उसने यूपीएससी की तैयारी की. तैयारी के दौरान उसने दुमका के राजकीय पुस्तकालय में नियमित अध्ययन किया. ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप प्रदान किया. सुदीपा का चयन इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से सीडीपीओ (CDPO) पद के लिए भी हो चुका है.सुदीपा दत्ता की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version