Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड पुलिस: 4193 सब-इंस्पेक्टरों की नई वरीयता सूची जारी, पुरानी सूची हुई रद्द, जाने कैसे कैसे तय की गई है सीनियरिटी?
Uncategorized

झारखंड पुलिस: 4193 सब-इंस्पेक्टरों की नई वरीयता सूची जारी, पुरानी सूची हुई रद्द, जाने कैसे कैसे तय की गई है सीनियरिटी?

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 30, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस 4193 सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का औपबंधिक वरीयता सूची जारी किया है. डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, पूर्व में जारी की गई औपबंधिक राज्य वरीयता सूची को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है और अब पूरी तरह से एक नई औपबंधिक राज्य वरीयता सूची-2026 तैयार कर जारी की गई है. यह पत्र डीआईजी (कार्मिक), झारखंड द्वारा राज्य के सभी रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी व एसपी को भेजी गई है.


पुरानी सूची रद्द, नए सिरे से तैयार हुई लिस्ट:
पत्र के अनुसार 27 जनवरी 2026 को सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की जो औपबंधिक राज्य वरीयता सूची प्रकाशित की गई थी, उसे अपरिहार्य कारणों से कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद नए सिरे से यह संशोधित सूची-2026 तैयार की गई है.

कैसे तय की गई है सीनियरिटी?:
इस नई वरीयता सूची को तैयार करने के लिए एक तय आधार माना गया है. प्रोन्नति के माध्यम से नियुक्त हुए सब-इंस्पेक्टरों की आपसी सीनियरिटी को उनके आरक्षी (कांस्टेबल) या आशू सहायक अवर निरीक्षक के पद पर हुई मूल नियुक्ति तिथि को आधार मानकर तय किया गया है. इस सूची में वरीयता क्रमांक-01 (सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार गुप्ता) से लेकर वरीयता क्रमांक-4193 (सब इंस्पेक्टर विनय कुमार भारती) तक के नाम शामिल किए गए हैं.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिला 15 दिनों का समय:
मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे इस सूची को अपने क्षेत्र में पदस्थापित सभी सब-इंस्पेक्टरों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित और प्रचारित करें. यदि किसी पुलिस पदाधिकारी को इस सूची में अपनी सीनियरिटी या विवरण को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे पत्र जारी होने की तिथि से 15 (पंद्रह) दिनों के अंदर साक्ष्य (सबूत) के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. समय पर प्राप्त होने वाले अभ्यावेदनों को मंतव्य और साक्ष्य के साथ पुलिस मुख्यालय, झारखंड को भेजा जाएगा. निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

सर्विस बुक से मिलान और शून्य प्रतिवेदन’ का निर्देश:
सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वरीयता सूची में अंकित सूचनाओं का मिलान संबंधित पुलिस पदाधिकारी की सर्विस बुक और अन्य अभिलेखों से अनिवार्य रूप से कर लिया जाए. यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसकी सूचना दी जाए. यदि किसी सब-इंस्पेक्टर का नाम इस सूची में छूट गया है या पोस्टिंग के अनुसार वरीयता तय नहीं है, तो उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि नाम को शामिल या हटाया किया जा सके, यदि किसी जिले या इकाई में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टरों के विवरण में कोई भी गलती नहीं है, तो वहां के प्रभारियों को शून्य प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.