झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मेयर, उपमेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है। इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है। जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा।तय सीट के अनुताबिक, मेदिनीनगर नगर निगम महिला सामान्य, हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, गिरीडीह नगर निगम अनुसूचित जाति, देवघर नगर निगम अनारक्षित, चास नगर निगम अनारक्षित घोषित की गयी है। इसी तरह गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित, विश्रामपुर नगर परिषद महिला सामान्य, चतरा नगर परिषद सामान्य, झुमरीतिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग 2, मधुपुर नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला, गोड्डा नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, साहेबगंज नगर परिषद में अनुसूचित जाति, पाकुड़ नगर परिषद सामान्य महिला, दुमका नगर परिषद में सामान्य, मिहिजाम नगर परिषद में सामान्य महिला, चिरकुंडा नगर परिषद में सामान्य महिला, फुसरो नगर परिषद अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ में अनुसूचित जनजाति महिला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version