रंजीत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी के निदेशानुसार राज्य सभा के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 में 03 (तीन) अभ्यर्थी  प्रणव झा, इंडियन नेशनल काँग्रेस,  बैद्यनाथ राम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं  नाथवाणी परिमल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में थे।
आज दिनांक-18-06-2026 को झारखण्ड विधानसभा,न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा सं0 EW-42 में मतदान कराये गये। मतदान के समय सभी अभ्यर्थीगण, सभी दलों के पार्टी एजेंट एवं अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट एवं एलेक्शन एजेंट उपस्थित रहें।
मतदान में 81 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। मतदान स्थल में मतों की गिनती की गयी, गिनती के समय सभी अभ्यर्थीगण, काउंटिंग एजेंट एवं ऐलक्शन एजेंट उपस्थित रहें।
मतों की गणना में 78 मत वैद्य पाये गये एवं 03 मत रद्द किये गये, जिसमें  प्रणव झा को 20 मत अर्थात् 2000
 वैद्यनाथ राम को 30 मत अर्थात् 3000 एवं  नाथवाणी परिमल को 28 अर्थात् 2800 मत प्राप्त हुए।
भारत निर्वाचन आयोग के पत्रांक-318/LET/ECI/FUNC/CS-MULTI/2/2026, दिनांक-18-06-2026 के आलोक में  वैद्यनाथ राम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं नाथवाणी परिमल, निर्दलीय प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version