रांची:झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष मेंसीएम हेमंत सोरेन सेबिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया.

समिति के सदस्यों ने हेमंत सोरेन के समक्ष कहा अपने विचार साझा किए. उन्होंने झारखंड विधानसभा परिभ्रमण के अवसर पर विधानसभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए. इस मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, रीना यादव, मुन्नी देवी और निवेदिता सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version