नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित साइबरपीस समिट 2026 में जीतो लेडीज विंग को साइबर जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साइबरपीस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साइबर पीस यात्रा के माध्यम से समाज में डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान जीतो लेडीज विंग की एपेक्स चेयरपर्सन श्रीमती शीतल जी दुगर, सेक्रेटरी डॉ. शशि जी मंडोत एवं डिजिटल कन्वीनर श्रीमती प्रियंका जी जैन ने प्राप्त किया।
विशेष उल्लेखनीय है कि श्रीमती प्रियंका जी जैन, जो रांची से हैं और वर्ष 2022-24 में जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन रह चुकी हैं, वर्तमान में नेशनल हेड – फाइनेंशियल एंड डिजिटल लिटरेसी के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में एक व्यापक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत देश एवं विदेश में साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल साक्षरता की शिक्षा स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, बैंकों एवं विभिन्न संस्थानों में प्रदान की जा रही है। उनके प्रयासों ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में जन-जागरूकता को नई दिशा प्रदान की है।
जीतो लेडीज विंग द्वारा देशभर में एक व्यापक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक चैप्टर में साइबर सिक्योरिटी से संबंधित सेशंस, सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी सदस्यों और समाज को डिजिटल रूप से सजग एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
समारोह के दौरान दिल्ली टीम द्वारा डिजिटल फ्रॉड के तरीकों और उससे बचाव के उपायों पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस सशक्त प्रस्तुति ने जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया।
संस्था ने इस उपलब्धि को सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी समाज को डिजिटल रूप से सुरक्षित और जागरूक बनाने हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version