रांची। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर बुधवार को जेसीआई रांची उड़ान ने कटहल मोड़ स्थित आरजेएसएच कैंसर हॉस्पिटल में जागरूकता सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित कैंसर अवेयरनेस सेशन में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सूचनात्मक रहा।
सेशन के दौरान कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं, जिससे मरीजों एवं उपस्थित लोगों में बीमारी के प्रति समझ और जागरूकता बढ़ी। सामाजिक सरोकार के तहत जेसीआई रांची उड़ान द्वारा मरीजों के बीच भाप मशीन (वेपोराइज़र) का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष प्रिया लखोटिया एवं सचिव पूजा बुधिया ने अपने सभी साथियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और हॉस्पिटल प्रशासन के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। जेसीआई रांची उड़ान का यह प्रयास समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उक्त जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी विधि रायका ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version