जमशेदपुरः जे एन टाटा की जयंती पर जुबली पार्क के अलावा शहर में आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत सज्जा की गई है, जिसे देख आप भी कहेंगे वाह क्या नज़ारा है.आजादी से पूर्व देश में इस्पात उद्योग में क्रांति लाने वाले जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 जयंती पर शहर के जुबली पार्क के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों और सड़कों को सजाया गया है. रंग बिरंगी और खूबसूरत डिजाइन वाली आकृति पर जगमगाती रोशनी खूबसूरती को बयां कर रही है.

आपको बता दे कि प्रतिवर्ष 3 मार्च के दिन जेएन टाटा की जयंती को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाता है. टाटा स्टील द्वारा अपने संस्थापक के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विशेष रूप से शहर को सजाया जाता है. इस बार विद्युत सज्जा शहरवासियों को 3 मार्च से 7 मार्च तक देखने को मिलेगी. जुबली पार्क के अंदर विद्युत सज्जा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
वहीं पार्क के अंदर रात 11:00 बजे के बाद वाहन के जरिए लोग अपने परिवार के साथ आकर्षक विद्युत सजावट का आनंद ले सकेंगे. जमशेदपुर के विभिन्न चौक चौराहों के अलावा शहर की पुरानी ईमारत, होटल, टाटानगर रेलवे स्टेशन, कंपनी गेट को आकर्षक रूप से सजाया गया है. शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद घूम-घूम कर ले रहे हैं और इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ले रहे हैं. इधर विधुत सज्जा से कोई घटना ना घटे इसे लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती गई है. लोगों को विद्युत सज्जा से दूर रहकर ही देखने को कहा गया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version