Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचल कार्यालय नामकुम का निरीक्षण
Uncategorized

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचल कार्यालय नामकुम का निरीक्षण

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 2, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


3 माह से लंबित दाखिल-खारिज के वादों तथा आम नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश

=================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने अंचल कार्यालय, नामकुम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों की उपस्थिति पंजी की विस्तृत जाँच की और सभी कर्मियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैश बुक, सर्विस बुक, आगत निर्गत पंजी, अतिक्रमण पंजी आदि का अवलोकन किया।

प्रधान सहायक को लॉग बुक पंजी को नियमानुसार नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री पर अंचल अधिकारी, नामकुम को तत्काल इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का निर्देश

विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त
सर्विस बुक के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विगत छः माह से बिना किसी सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रह रहे निम्नवर्गीय लिपिक श्री राम चरित्र मिस्त्री के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने अंचल अधिकारी, नामकुम को तत्काल इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित कर भेजने का निर्देश दिया।

दाखिल-खारिज व आमजन के आवेदनों पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अंचल निरीक्षक एवं सभी राजस्व उप-निरीक्षकों को उपायुक्त श्री भजन्त्री ने निर्देशित किया कि 3 माह से लंबित दाखिल-खारिज के वादों तथा आम नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त महोदय ने विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि 10 डिसमिल से कम भूमि के दाखिल-खारिज मामले यदि 3 माह से अधिक समय तक बिना किसी उचित कारण के कर्मचारी स्तर पर लंबित रखे गए तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या जानबूझकर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला प्रशासन आम जनता को शीघ्र, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराये।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.