बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम का एलान किया. इस मौके पर उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि नई सरकार उनकी उम्मीदों को पूरा करेगी. अमित शाह ने लोगों को ये भी यकीन दिलाया कि नई सरकार बनने के बाद घुसपैठ और गायों की तस्करी असंभव हो जाएगी. शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम बताया.

ने उन बीजेपी कार्यकर्ताओं को याद किया, जिन्होंने कम्युनिस्ट और टीएमसी के शासन के दौरान राजनीतिक हिंसा में अपनी जानें गवाईं. उन्होंने ममता सरकार पर राजनीति का अपराधीकरण करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि ये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का ये दायित्व है कि वो ‘सोनार बांग्ला’ के लक्ष्य को लेकर चलें और पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करें.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version