Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»7वें दिन भी जारी इंडिगो संकट: 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, दावा- 3 दिन में सब ठीक हो जाएगा
Breaking News

7वें दिन भी जारी इंडिगो संकट: 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, दावा- 3 दिन में सब ठीक हो जाएगा

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। इंडिगो संकट आज 7 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की गईं। वहीं कंपनी दावा कर रही है कि तीन दिन में सब कुछ ठीक कर लिया जायेगा। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है। वहीं डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे और दे दिए। दोनों सोमवार शाम तक जवाब दे सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने समय बढ़ाने का आग्रह किया था।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा- स्थिति रोज बेहतर हो रही है। 10 दिसंबर तक नेटवर्क स्थिर होने की उम्मीद है। पहले कंपनी ने 10 से 15 दिसंबर तक सामान्य होने की बात कही थी।इंडिगो ने हालिया उड़ान संकट के दौरान 610 करोड़ के रिफंड प्रोसेस किए हैं। इसके साथ ही 3,000 यात्रियों का बैगेज वापस पहुंचा दिया है। सरकार ने 1 दिन पहले ही रिफंड रविवार शाम 8 बजे तक पूरा करने और अलग हुए बैगेज 48 घंटे में यात्रियों को लौटाने का निर्देश दिया था।इंडिगो ने कहा- मौजूदा संकट की वजह जानने के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस’होगा। एक अधिकारी ने बताया, नई एफडीटीएल व्यवस्था लागू होने के चलते क्रू प्लानिंग में बफर की कमी संकट का प्रमुख कारण रही। हमारे पास पायलटों की कमी नहीं। बस अन्य एयरलाइनों जितना बफर स्टाफ नहीं था। संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति भी इंडिगो और डीजीसीए के अधिकारियों को तलब कर सकती है।

कई शहरों से उड़ान भरने वाली फ्लाइट कैंसिल

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड (के मुताबिक बेंगलुरु से इंडिगो ने 65 आने वाली और 62 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद शेयर किया जाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सोमवार को इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। इनमें 75 जाने वाली और 59 आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 64 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स (32 अराइवल और 32 डिपार्चर) में से इंडिगो की 36 फ्लाइट्स (18 अराइवल और 18 डिपार्चर) ऑपरेट कर रही है, जिसमें 16 कैंसिल हुई हैं। दूसरी एयरलाइन्स के लिए किसी कैंसिलेशन की रिपोर्ट नहीं आई है, और बाकी सभी इंडिगो फ्लाइट्स शेड्यूल पर चल रही हैं। सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की 77 फ्लाइट्स में रुकावट आई, जिनमें से 38 आने वाली और 39 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।

crew buffer shortage DGCA CEO notice FDTL rules impact Indigo flight cancellation day 7 Peter Elbers network stability
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.