झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-राजद और भाकपा-माले गठबंधन के पास दोनों सीटों पर कब्जा करने के लिए आवश्यक संख्या बल मौजूल है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी।
भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति तय की है, ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

राज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक आगामी 18 जून को राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में राज्यसभा चुनाव के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।
विधानसभा में वर्तमान स्थिति
सत्तापक्ष के विधायकों की संख्या विपक्षी विधायकों की संख्या
झामुमो : 34 भाजपा 21
कांग्रेस: 16 आजसू 01
राजद : 04 जेडीयू 01
सीपीआई-एमएल: 02 लोजपा 01
कुल 56 कुल 24
भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी-अमर बाउरी


बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का यह चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। पार्टी न केवल प्रत्याशी को उतारेगी बल्कि वह प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजयी भी होगा।
बैठक में वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं बालमुकुंद सहाय, विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, श्याम नारायण दुबे,आरती सिंह, गणेश तिवारी भी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version