Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»रांची में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा- लोकतंत्र में राजनीति और मीडिया एक-दूसरे के पूरक
Today's Top News

रांची में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा- लोकतंत्र में राजनीति और मीडिया एक-दूसरे के पूरक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: सोमवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में राजनीति और मीडिया संवाद विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला भी शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. राजनीति और मीडिया का संबंध परस्पर पूरक है और दोनों के संतुलन से ही लोकतंत्र मजबूत होता है.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि उन्हें पत्रकारों के बीच आकर बेहद प्रसन्नता हो रही है. बहुत समय बाद मीडिया से सीधे संवाद का अवसर मिला है. उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि वे विद्यार्थी जीवन में भी किराए के मकान में रहे. मंत्री रहते हुए भी किराए के मकान में रहे और आज राज्यपाल के रूप में भी संविधान के तहत प्रदत्त आवास में ही रह रहे हैं. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की सादगी और मर्यादा का राज्यपाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राज्यपाल के ऊपर भले ही मुकदमा न चले, लेकिन पत्रकारों की लेखनी जरूर चलती है. यही लेखनी सत्ता को जवाबदेह बनाती है. उन्होंने कहा कि मीडिया सत्ता और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है. जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता से ही शासन व्यवस्था में पारदर्शिता आती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा होती है.

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया से जुड़े लोग कभी खुद को छोटा न समझें, लेकिन साथ ही अहंकार से भी दूर रहें. पत्रकारिता का धर्म विनम्रता, सत्य और जनहित से जुड़ा है. मीडिया को अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए, लेकिन उस ताकत का उपयोग समाज और लोकतंत्र के हित में होना चाहिए.

परिचर्चा के दौरान पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने भी राजनीति और मीडिया के संबंधों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है. पत्रकारों को सत्ता से सवाल पूछने का साहस बनाए रखना चाहिए. साथ ही तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए.
कार्यक्रम में राजनीति और मीडिया के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर चर्चा हुई. वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए राजनीति और मीडिया दोनों को एक-दूसरे की सीमाओं और भूमिकाओं का सम्मान करना होगा.प्रतीक बताया.राज्यपाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राज्यपाल के ऊपर भले ही मुकदमा न चले, लेकिन पत्रकारों की लेखनी जरूर चलती है. यही लेखनी सत्ता को जवाबदेह बनाती है. उन्होंने कहा कि मीडिया सत्ता और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है. जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता से ही शासन व्यवस्था में पारदर्शिता आती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा होती है.

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया से जुड़े लोग कभी खुद को छोटा न समझें, लेकिन साथ ही अहंकार से भी दूर रहें. पत्रकारिता का धर्म विनम्रता, सत्य और जनहित से जुड़ा है. मीडिया को अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए, लेकिन उस ताकत का उपयोग समाज और लोकतंत्र के हित में होना चाहिए.

परिचर्चा के दौरान पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने भी राजनीति और मीडिया के संबंधों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है. पत्रकारों को सत्ता से सवाल पूछने का साहस बनाए रखना चाहिए. साथ ही तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

कार्यक्रम में राजनीति और मीडिया के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर चर्चा हुई. वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए राजनीति और मीडिया दोनों को एक-दूसरे की सीमाओं और भूमिकाओं का सम्मान करना होगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.