रांची। राजधानी रांची के पंडरा में अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा था। गुप्‍त सूचना के आधार पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 7 जून, 2026 को छापा मारा गया। तीन लोगों को मौके पर पकड़ा गया।
जानकारी हो कि रवि स्टील चौक, पंडरा से लगभग 300 मीटर की दूरी पर शराब दुकान के सामने वाली गली में एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा था। जिला प्रशासन को इसकी गुप्त सूचना मिली।
पकड़े गए आरोपियों में सुरंजन कुमार (पिता-पुत्र युधेश्वर प्रसाद), अकाश कुमार (पिता-पुत्र रंभू साहू) और शीला कुमारी (पुत्री-महेन्द्र महतो) शामिल हैं।

बिना उचित पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन गैर-कानूनी है। यह पीसी एंड पीएनडीटी एक्‍ट का सीधा उल्लंघन है। इस एक्ट के अंतर्गत लिंग निर्धारण पूर्णतः प्रतिबंधित है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version