राँची। रिंग रोड स्थित मनातू के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद से एक परिवार मारुति अर्टिगा कार से शादी समारोह में शामिल होने राँची आ रहा था। इस दौरान तिलता ब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बोरिंग ट्रक ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version