
रांची : मोराबादी वेंडर मार्केट में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन मोराबादी वेंडर मार्केट के अध्यक्ष कुमार रौशन ने की । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, वार्ड नं 4 के पार्षद अमित मुंडा , वार्ड नं 3 के पार्षद बसंती लकड़ा, वार्ड नं के पार्षद ननकू तिर्की उपस्थित हुए ।मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मेयर रोशनी खलखो ने खुद पर विश्वास जताने एवं मेयर चुने जाने पर रांची की जनता का आभार जताया साथ हीं दुकानदारों को आश्वस्त किया कि आपके हर जरूरत में नगर निगम गंभीरता एवं तत्परता से अपना कार्य करेगी । उन्होंने सभी दुकानदारों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी । कार्यक्रम को पार्षद अमित मुंडा , पार्षद बसंती लकड़ा , पार्षद ननकू तिर्की , विधायक प्रतिनिधि विक्की करमाली आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में सभी सब्जी दुकानदारों एवं फूड स्टॉल दुकानदारों सहित सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया। मार्केट के अध्यक्ष कुमार रौशन ने स्नेह, सहयोग एवं कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का आभार जताया एवं होली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लक्ष्मी साहू , बबुवान , प्रथम महतो ,राजेंद्र ओरांव, महेश साहू , किरण देवी , अजय छेत्री, राजेश कपूर , प्रताप सिंह आदि को सम्मानित भी किया गया ।

