रांची। झारखंड में अबतक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण गुरुवार को होने जा रहा है। सारंडा में घिरे माआवेादियों में लगभग 25 बड़े व खूंखार माओवादी आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह एक दिन होनेवाला अबतक का सबसे अधिक आत्मसमर्पण बताया जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 10 महिला माओवादी भी सम्मिलित हैं। आत्मसमर्पण के मौके पर ये माओवादी बड़ी संख्या में हथियार भी सुरक्षा बलों के सामने डालेंगे।

इन माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद सारंडा में अब एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा बच जाएगा, जो करीब 15 माओवादियों के साथ घिरेगा। बताया जा रहा है कि वह भी बहुत जल्द ही सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version