रांची। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर मेें शिवरात्रि का मुख्य कार्यक्रम होगा। जहां हजारों की संख्या में राजधानी और कई अन्य राज्यों के भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचेगे। इसी क्रम में तैयारियों का जायजा पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह एसडीओ कुमार रजत ले लिया। जहां उन्होंनें की गई तैयारियों को देखा और कई पहाड़ी मंदिर विकास समिति के विभीन्न उप समितियों के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए। वहीं भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य मंदिर में भक्त अरघा से पूजा-अर्चना करेगे, सभी मंदिरों में जल, पुजारी, पाहन, स्वंम सेवक, दंडाधिकारी, महिला पुलिस, सीसी कैंमरा की व्यवस्था रहेगी। वहीं गाड़ीखाना चौक से पहाड़ी मंदिर, रातू रोड से पहाड़ी मंदिर, नौवाटोली से पहाड़ी मंदिर आने वाले मार्गो से वाहन का प्रवेश वर्जीत किया गया है। भक्तों के मुख्य मंदिर जाने के लिए नई सीढ़ियों से मुख्य मंदिर पहुंचेगे। पूजा-अर्चना करने क बाद पुरानी सीढ़ियों से वापस लौटेगें। पहाड़ी मंदिर के मुख्यद्वार, सहित सभी मंदिरों में फूल-पत्तियों से साज सजा की जाएगी। खोया पाया सूचना केंद्र, महिला पुरूषों को अलग-अलग पूजा करने का मौका दिया जाएगा। शाम 7.30 बजे पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा पहाड़ी बाबा का विशेष श्रृंगार कर माता पार्वति और शिव के विवाह की रस्म पूरी करने के उपरांत आरती, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version