हरियाणा : ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले इस परिवार की मां और बेटा एक ही समय में अलग-अलग शहरों के मेयर बने हैं।
बेटे तुषार 13 मई को एल्स्ट्री और बोरहैमवुड टाउन काउंसिल के सबसे कम उम्र के मेयर बने, जबकि उनकी मां परवीन रानी दहिया 20 मई को हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की पहली भारतीय मूल की मेयर चुनी गईं।
परिवार का पुश्तैनी गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में है। हालांकि परिवार लंबे समय तक रोहतक में रहा और फिर 2013 में ब्रिटेन चला गया।
तुषार के पिता सुनील दहिया ने बताया कि जब वे पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन पहुंचे थे, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका परिवार इतनी बड़ी पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा, “जब हम 2013 में ब्रिटेन आए थे, तब तुषार सिर्फ 10 साल का था। आज यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय मूल की मां और बेटा दोनों एक साथ मेयर बने हैं।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version