गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से आज गुलेची टोला, ठाकुर गांव में जरुरतमंद बच्चों के बीच लंच बॉक्स और वाटर बोतल का वितरण किया गया. जत्था के सदस्य वितरण सामग्री लेकर दोपहर 1:00 बजे ठाकुर गांव के गुलेची टोला पहुंचे और ठाकुरगांव थाना के मुंशी अरुण सिंह के सहयोग से टोला के सभी जरूरतमंद बच्चों को एक जगह एकत्रित कर उनके बीच वाटर बोतल और लंच बॉक्स का वितरण किया. अपनी जरूरत के समान निशुल्क पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे, इसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा.
जाता के स्कॉर्पियो में सूरज झंडई,करण अरोड़ा,पीयूष मिड्ढा,विशेष काठपाल,इनिश काठपाल,वंश डावरा,रूद्र गिरधर,कॄष मिड्ढा,गीत सचदेवा,अमन‌ डावरा, हर्ष सरदाना,दीपू खीरबाट, गीतांशु तेहरी, विन्नी खत्री,राकेश घई समेत अन्य शामिल थे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version