गिरीडीह: जिले के सदर अस्पताल से एक बेहद हैरान और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


छात्रा का खुलासा- नाना ने किया तीन बार दुष्कर्म
इस संवेदनशील घटना के बाद जब होश में आने पर परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया वह बेहद चौंकाने वाला था. छात्रा ने बताया कि स्कूल से घर लौटने के दौरान रास्ते में उसके ही एक रिश्तेदार ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया था. आरोपी उसे लगातार धमकी देता था कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे जान से मार देगा. इसी डर और लोक-लाज के कारण पीड़िता महीनों तक खामोश रही. परिजनों के मुताबिक, आरोपी रिश्ते में गोतिया पक्ष से नाबालिग का नाना लगता है. वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. ढीले कपड़ों और डर के कारण परिवार को उसके गर्भवती होने की भनक तक नहीं लग सकी थी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version