
रांची।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आर्यपुरी शिवपंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से पहाड़ी बाबा की भव्य तिलकोत्सव शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात बाबा के भक्त हर-हर महादेव और पार्वती मैया की जय के जयघोष के साथ तिलकोत्सव की सामग्री सिर पर धारण कर बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए आर्यपुरी से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचे।
शोभायात्रा के पहाड़ी मंदिर पहुंचने पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हिमालय परिवार के भक्तों का चंदन तिलक, पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भक्तों ने पहाड़ी बाबा के जयकारों के साथ मुख्य मंदिर में प्रवेश किया। यहां मंदिर के पुजारी संत कबीर दास, शिव प्रसाद गुप्ता एवं कैलाश राय ने हिमालय परिवार के पुजारी नंद किशोर पाठक एवं रितेश पाठक का स्वागत अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। तत्पश्चात विधि-विधान के साथ पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव संपन्न कराया गया।
तिलकोत्सव में अर्पित की गई सामग्री
तिलकोत्सव के अवसर पर सेव, केला, संतरा, अंगूर, पेड़ा, लड्डू, खाजा सहित अनेक प्रकार की मिठाइयाँ एवं फल पहाड़ी बाबा को अर्पित किए गए।
ये रहे शामिल
प्रेम साहू, रंजन साहू, अशोक बजाज, रंजीत बिहारी लाल, राजेश साहू, पूर्व पार्षद सुनीता देवी, दिलीप गुप्ता, शंकर प्रसाद, बादल सिंह, हिंदू जागरण मंच के सुजीत सिंह, बसंत पटवारी, गोपाल यादव, संदीप जैन, बबलू जायसवाल, मोती सिंह, तड़ीत राय, अंकित सिंह, देवाशीष राय, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, कौशल चौधरी, नवीन पपनेजा, डमरूवाले बाबा, राम सिंह, राजकुमार मित्तल, सुभाष सिन्हा, गोविंद, अमित सिंह, मधु देवी, मीना देवी, मुनी चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

