रांची में राष्ट्रीय सम्मेलन : समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं जागरूकता पहुंचाने का काम अत्यंत सराहनीय-राज्यपाल
रांची:फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. राज्यपाल ने FTS YUVA NATIONAL MEET–2026 “अभिज्ञ 3.0” को संबोधित किया.“भारत को हम भारत कैसे बनाएं”विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया था.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवारअपने संबोधन में कहा कि हमारे युवा देश के वर्तमान और भविष्य दोनों है.राज्यपाल ने कहा कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी के वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक उदाहरण है. यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण का एक व्यापक जन-आंदोलन है, जिसने शिक्षा, संस्कृति और आत्मगौरव के माध्यम से लाखों जीवन को नई दिशा दी है.

उन्होंने कहा कि ‘एकल’की अवधारणा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं जागरूकता पहुंचाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है. यह पहल केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संस्कारित, आत्मविश्वासी और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version