गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। यह मामला 7 जून 2019 का है, जब भलुवा बिसनपुर गांव में कलीम अंसारी (पिता—स्वर्गीय जफीर मिया) की हत्या कर दी गई थी।

इस संबंध में बिरनी थाना में कांड संख्या 90/2019 दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में नासिर मियां, शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन, गुलाम रसूल, अहमद राजा, जुबेदा खातून, सहाना खातून और अलाऊद्दीन अंसारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, अहमद राजा फिलहाल पुलिस हिरासत में है, जबकि शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन और गुलाम रसूल अब भी फरार हैं। मामले में चार आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, वहीं फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया था।

इसी क्रम में बुधवार को बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा ओपी की पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version