मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस चेकअप कैम्प का आयोजन 7सी सरकार मेंशन लालपुर में अयोजित किया गया ।साथ ही निःशुल्क डी-क्लब के माध्यम से ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य कई प्रकार की जांचें करवाई गईं। इस शिविर से 50 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
स्थानीय अस्पताल के कर्मचारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सेवा कार्य में नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल जी, निवर्तमान अध्यक्षा पूजा अग्रवाल जी, शाखा सचिव रेखा राईका जी, पूजा लाडिया, आशा सोनथालियां, पिंकी शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।उपर्युक्त जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी
वेदिका सिंघानिया ने दी

