मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के स्लोगन “प्यार बांटते चलो” के तहत संचालित ‘अन्नपूर्णा सेवा’ का तीसरा महीना सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
माहेश्वरी भवन के पास शाखा की सदस्य_कोमल पोद्दार_ के सौजन्य से यह सेवा आयोजित की गई। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच भोजन के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए ठंडी छाछ का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, वीना शर्मा, शायरी अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में जनसेवा प्रभारी शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका एवं जनसेवा संयोजिका डॉली बंसल का विशेष योगदान रहा।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version