राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ बीएनएस की धारा 306, 316 (5) और 317 (4), 61 और 3(5) में एफआईआर दर्ज हुई है.

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया है. इसमें अनुकल्प और लवकुश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस एफआईआर में चंपत राय या अनिल मिश्रा जैसा कोई बड़ा नाम नहीं है. आरोपियों में 6 कैशियर हैं. ये एक्शन एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ है. सूत्रों के अनुसार, CCTV में चोरी करते दिखे और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ FIR हुई है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version