
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने तीन नए सदस्य बनाए। गुरुवार को चैंबर भवन में अर्पण रेस्टोरेंट के संचालक कृष्ण कुमार ने झारखंड चैंबर की सदस्यता ग्रहण की। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता प्रदान की।
इसी अवसर पर नीतिन प्रसाद एवं विजय चौधरी ने भी झारखंड चैंबर की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर प्रदेश के व्यापार, उद्योग और उद्यमियों के हितों की रक्षा एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने सभी नए सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में झारखंड चैंबर के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल समेत चैंबर के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

