Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 4.49 करोड़ के 13 इनामी सहित 17 नक्सली ढेर
Uncategorized

दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 4.49 करोड़ के 13 इनामी सहित 17 नक्सली ढेर

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 23, 2026No Comments4 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मेधाबुरू के तहत शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पश्चिम सिंहभूम के छोटानागरा और किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमडी समेत बहादा जंगल में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में माओवादी दस्ते की सदस्य महिला नक्सली मुक्ति होनहांगा मारी गयी. उस पर दो लाख रुपये का इनाम था. घटना की पुष्टि सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह और एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे ने की है. इससे पहले गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. उसी दिन मारे गये जोनल कमांडर रापा उर्फ पॉवेल का शव भी शुक्रवार को बरामद किया गया.

रापा पर झारखंड सरकार ने 10 लाख और ओडिशा सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. रापा मुंडा झारखंड-ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. बताया जा रहा है कि वह अप्रैल 2025 में हुए आइइडी ब्लास्ट में शामिल था, जिसमें झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि कोबरा का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था. रापा मुंडा ओडिशा-झारखंड सीमा से सटे टोपकोय गांव का निवासी था. उसकी मां ने पिछले दिनों बेटे से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी.

गुरुवार को 15 नक्सली हुए थे ढेर
इससे पहले गुरुवार की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने 15 नक्सलियों के शव बरामद किये थे. इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया, जो शुक्रवार की मुठभेड़ के बाद भी जारी रहा. अभियान के दौरान अब तक चार एके-47 राइफल, पांच इंसास, तीन एसएलआर और दो थ्री-नट-थ्री राइफल बरामद की गयी है. इसके अलावा दो हजार से अधिक कारतूस और नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गयी है.
अब मिसिर बेसरा, असीम समेत कई हार्डकोर नक्सली पुलिस के रडार पर
माओवादी केंद्रीय कमेटी सदस्य और 2.35 करोड़ रुपये के इनामी अनल उर्फ तूफान सहित 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों का हौसला बढ़ा है. अब सुरक्षा बलों के रडार पर एक करोड़ रुपये के इनामी टॉप नक्सली और माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, माओवादी केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश के अलावा 25 लाख के इनामी सैक सदस्य अजय महतो, आरसीएम मोछू उर्फ मेहनत, मदन महतो और संजय महतो हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के पूर्ण सफाये की तारीख 31 मार्च 2026 निर्धारित की है. इसी के अनुसार सुरक्षा बलों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है.

दो दिनों में मारे गये ये 17 नक्सली
अनल उर्फ पतिराम मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य) : कुल केस 149. झारखंड सरकार ने एक करोड़, ओडिशा सरकार ने 20 लाख और एनआइए ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
अनमोल उर्फ सुशांत (बीजेसैक सदस्य) : कुल केस 149. झारखंड सरकार ने 25 लाख और ओडिशा सरकार ने 65 लाख रुपये का इनाम रखा था.
अमित मुंडा (रीजनल कमेटी सदस्य) : कुल केस 96. झारखंड सरकार ने 15 लाख, ओडिशा सरकार ने 43 लाख और एनआइए ने चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
पिंटू लोहरा (सब-जोनल कमांडर) : कुल केस 47. झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था.
लालजीत उर्फ लालू (सब-जोनल कमांडर) : झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था.
समीर सोरेन (सब-जोनल कमांडर) : पांच लाख रुपये का इनाम.
राजेश मुंडा (एसीएम) : कुल केस 14, दो लाख रुपये का इनाम.
बुलबुल अलदा (एसीएम) : कुल केस 8, दो लाख रुपये का इनाम.
बबीता (एसीएम) : कुल केस 16, दो लाख रुपये का इनाम.
पूर्णिमा (एसीएम) : कुल केस पांच, दो लाख रुपये का इनाम.
जोंगा दस्ता का एक सदस्य.
सूरजमुनी (एसीएम) : दो लाख रुपये का इनाम.
सोमवारी दस्ता का एक सदस्य.
सोमा होनहांगा दस्ता का एक सदस्य.
सरिता (एसीएम) : दो लाख रुपये का इनाम.
रापा उर्फ पॉवेल (जोनल कमांडर) : 10 लाख रुपये का इनाम. टोपकोय निवासी.
मुक्ति होनहांगा (दस्ता सदस्य) : सारंडा की निवासी.शुक्रवार की मुठभेड़ में छह नक्सलियों की मौत
शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।
अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद
मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इससे नक्सलियों की परिचालन क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.