Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड में इस साल राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव
Uncategorized

झारखंड में इस साल राज्यसभा की दो सीटों पर होगा चुनाव

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड से छह सदस्य राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर दो वर्ष पर दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाती है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से राज्यसभा की एक सीट पहले से ही खाली है और भाजपा के राजसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल इस वर्ष जून महीने ने समाप्त हो रहा है. ऐसे में वर्ष 2026 में झारखंड से भी दो नए राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया आने वाले महीनों में शुरू होगी. हालांकि अभी राज्यसभा चुनाव में कुछ महीनों की देरी है, लेकिन अभी से ही झारखंड कांग्रेस ने राज्यसभा की दो में से एक सीट पर अपनी दावेदारी जताना शुरू कर दिया है.


2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक के विधायकों की संख्या इतनी है कि वह अपने दोनों प्रत्याशी को जीत दिलाकर राज्यसभा भेज सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या झामुमो एक सीट कांग्रेस के साथ शेयर करने को तैयार हो जाएगा? या फिर दोनों सीट पर झामुमो का उम्मीदवार ही जीतकर राज्यसभा जाएंगे.
झारखंड विधानसभा में इंडिया ब्लॉक के कुल 56 विधायक

अगर विधायकों की संख्या बल की बात करें तो 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल के 04 और सीपीआई माले के 02 विधायक इंडिया ब्लॉक के हिस्सा हैं. ऐसे में राज्यसभा के उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के वोट से जीत दिलाने के लिए जरूरी 27 प्लस वन की संख्या बल इंडिया ब्लॉक के पास है.

मामला यहां आकर फंसता है कि क्या 34 विधायक वाली पार्टी झामुमो 16 विधायक वाली पार्टी कांग्रेस के साथ राज्यसभा की एक-एक सीट शेयर करेगी या उसकी इच्छा अकेले 02 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर उसे राज्यसभा भेजने की है. अगर ऐसा होता है तो क्या इसका साइड इफेक्ट झारखंड की राजनीति पर पड़ेगा. क्योंकि राज्य में NDA के विधायकों की कुल संख्या 24(BJP 21,LJP (R)-01,JDU-01, आजसू पार्टी-01) ही है. ऐसे में जब NDA की ताकत एक उम्मीदवार को भी राज्यसभा भेजने की नहीं है

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.