पंजाब में बुधवार सुबह सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब ED ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी। जालंधर और फगवाड़ा में उनके घर, संस्थान और कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर सुबह 9 बजे से कार्रवाई जारी है।दिल्ली से पहुंची ED टीमों ने लवली ग्रुप—जिसमें LPU, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और अन्य संस्थान शामिल हैं, सभी को जांच के दायरे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मामला FEMA उल्लंघन और विदेशी फंडिंग से जुड़े लेन-देन का है।


ED रेड पर CM मान ने कसा तंज
इधर, इस कार्रवाई ने सियासत को भी गरमा दिया है। CM भगवंत मान ने इसे “BJP की चुनावी तैयारी” बताया, तो अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि “पंजाब जवाब देगा।” गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में मित्तल को राज्यसभा में AAP का उपनेता बनाया गया था, और कुछ ही दिनों बाद हुई इस रेड से जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version