Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»ऑक्सीजन के आभाव में तीन वर्षीय मासूम बच्चे ने तोडा दम ,स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
Uncategorized

ऑक्सीजन के आभाव में तीन वर्षीय मासूम बच्चे ने तोडा दम ,स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंडजामताड़ा: सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार को इलाज और आवश्यक संसाधनों के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद शहर में भारी आक्रोश देखा गया। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा बाजार निवासी संटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं था और बच्चे को देने के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं थी। परिजनों के मुताबिक काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने अपनी असमर्थता जताते हुए बच्चे को बाहर किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जब उसे बेहतर इलाज के लिए आसनसोल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर के लोग समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। स्थानीय नागरिक जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि सदर अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर, आईसीयू और पर्याप्त ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक मासूम की जान चली गई। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। समाहरणालय के बाद प्रदर्शनकारी और मृतक के परिजन जामताड़ा के इंदिरा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि जामताड़ा से ही स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद यहां की चिकित्सा व्यवस्था बेहद खराब है और अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। यह घटना एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.