झारखंड भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि यह विजय देश की जनता के अटूट विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी अध्यक्ष  नितिन नवीन का मार्गदर्शन के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है।
उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परिवर्तन की प्रबल इच्छा का प्रतीक है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन भूमि ने आज बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि यह जीत अत्याचार, भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की निर्णायक आवाज है। “यह सनातन मूल्यों की विजय और अहंकार की हार है।
उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं उन वीर कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिन्होंने संघर्ष और बलिदान के बल पर इस विजय को संभव बनाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version