नई दिल्ली। कोल इंडिया की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के नए चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे होंगे। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने 13 फरवरी को इंटरव्‍यू के बाद उनके नाम की सिफारिश कर दी है।
CMD पद के लिए 12 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू बोर्ड ने लिया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड, ईस्टर्न कोलफील्ड्स, वेस्टर्न कोलफील्ड्स, MECL, NLC इंडिया, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, रेलवे बोर्ड और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
डॉ. हेमंत शरद पांडे वर्तमान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ही निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं। PESB ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए CMD पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।
PESB की सिफारिश के बाद अंतिम नियुक्ति के लिए प्रस्ताव संबंधित मंत्रालय और कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी होगा। इसके बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version