मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिले में बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम को अंतर्राष्ट्रीय बाजार को उपलब्ध कराया गया है । मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने जानकारी दी कि आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) रवाना की गई है। JSLPS के महिला जागृति एवं बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अगुवाई में यह उपलब्धि किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ की वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला समूह की प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिमडेगा के आम्रपाली आम भी भेंट किए। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। राज्य के किसानों को बेहतर मूल्य, राज्य की महिलाओं को नई पहचान और कृषि निर्यात को नई गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version