
रांची। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर बारात समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने स•ाी बारात समितियों को तय समय पर बारात निकालने के साथ पूर्व के वर्षो की तरह व्यवस्था करनें को कहा। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 12 फीट से उंची झांकी नहीं बनाई जानी चाहिए। साथ ही बारात के दौरान मुख्य पथों पर जाम की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाए। बारात का समापन पूर्व के वर्षो की तरह अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए। उपायुक्त ने बारात समितियों के सदस्योें से बारात के रूट, किस प्रकार की झांकी, के अलावा बाबा की बारात में व्यवस्था के बारे में क्रमवार जानकारी ली। बैठक में समिति की सदस्यों ने बाबा की बारात को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। वहीं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उपायुक्त को बताया की महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर से दो बारात, रातू रोड इंद्रपुरी शिव मंदिर से एक बारात, चुटिया से दो बारात के अलावा कुछ अन्य शिवालयों से छोटी बाबा की बारात निकाली जाती है। इसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन, एडीएम राजेश्वर आलोक, एनडीसी, एसडीओ कुमार रजत, बारत समिति की ओर से राजेश साहू, प्रेम साहू, बादल सिंह, आनंद साह, •ोलू सिंह, रिवाल्डो वर्मा, मीरा गुप्ता, अमन सिंह, नंद किशोर सिंह चंदेल, विनय सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।

