रांची: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध को अमेरिका की दादागिरी करार देते हुए रांची अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हरमू रोड में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शन किया. हाथों में ईरान के समर्थन और अमेरिका-इजरायल के विरोध में तख्तियां लिए मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिडिल ईस्ट युद्ध पर भारत का स्टैंड साफ करने की मांग की.

ईरान ने हमेशा दिया भारत का साथः डॉ. तारिक

प्रदर्शन के दौरान अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का मित्र देश रहा है. आज भी जब जरूरत पड़ी तो उसने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते सिर्फ भारत के जहाज को जाने दिया. ऐसे में उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए. अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि राजधानी रांची में ईद की नमाज के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए वह जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं.
[
महुआ माजी ने ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने राज्यवासियों को ईद और सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही भारत की खूबसूरती है. उन्होंने कहा कि हमसब मिलकर सभी त्योहार मनाएं.
खामनेई की तस्वीर के साथ नमाज पढ़ने पहुंचे थे लोग

ईद की नमाज के दौरान हरमू किशोरगंज के पास कुछ युवा हाथ में ईरान के दिवंगत सबसे बड़े धार्मिक नेता खामनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे थे, तो कुछ लोग काले रंग की तख्ती लेकर नमाज स्थल पर पहुंचे थे, जिसपर ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए अमेरिका विरोधी बातें लिखी हुई थी. वहीं, ईरान को इस बात के लिए समर्थन किया गया था कि उसने हरमुज से भारत के जहाजों को आने की अनुमति दी. राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी हरमू ईदगाह के पास पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version