
धनबाद: प्रशासन और पुलिस की टीम ने गुरुवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच की.
डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया है. इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. उन्होंने कहा कि कुछ छोटी-मोटी कमियों को दूर करने और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. डीसी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्धारित स्टैंडर्ड मेनू के अनुसार सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन दिया जा रहा है. किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और भोज…
वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट के तहत सभी सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है. इसी क्रम में मंडल कारा की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त पाई गई. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेगा.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक, किचन, अस्पताल कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का भी जायजा लिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल सर्जन ने कैदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की. साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई. अधिकारियों ने कहा कि यह नियमित निरीक्षण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित करना है.

