डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू ने 77 वां गणतंत्र दिवस
मनाया । सर्व प्रथम आर्य ज्ञान प्रचार समिति के प्रधान श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता और विद्यालय के प्रधान श्र प्रेम प्रकाश आर्य ने मिलकर झंडा फहराया।
इसके बाद बाद विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स और चारों हाउस के प्रतिनिधि बच्चों ने मार्च पास्ट किया जो काफी ऊर्जा को जगाने वाला था। अतिथियों और अभिभावकों ने करतल ध्वनि से बच्चों को उत्साहित किया।
बाल वाटिका के बच्चों का कार्यक्रम काफी अच्छा और मनमोहक था ।
विद्यालय के म्यूजिकल प्रदर्शन , नागपुरी नृत्य और अंत में प्रस्तुत मिक्स नृत्य ने अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा दिन फिर से कभी नहीं आएगा। यह गणतंत्र दिवस हमारे-आपके लिए खास है। पहले हम आपको इस दिन की बधाई देते हैं। आज प्रसन्नता के साथ कुछ संकल्प लेने का दिन है । हमने इस विद्यालय को शहर में एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है । अगले सत्र में छोटे बच्चों के लिए एक दिन बैग लेश डे होगा, जहां वे अनेक क्रियटिविटी से सीखेंगे । बाल वाटिका इसी कड़ी में विशेष महत्त्व रखता है जहां बच्चे करके सीखो का अभ्यास करते हैं। लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हम विशेष प्रबंध कर रहे हैं। फ़ैशन डीज़ाइनिंग की भी ट्रेनिंग देने का प्रबंध किया गया है । अगले वर्ष से 11 वीं की पढ़ाई चार घंटे की होगी। विद्यालय में एलिवेटर भी लग रहा है ।इस सब के साथ चरित्र निर्माण हेतु पुस्तक और वातावरण भी हमारे शिक्षक तैयार कर रहे हैं। नर्सरी के बच्चे गायत्री मंत्र सीख रहे हैं। आइए!
इस गणतंत्र दिवस पर आप भी प्रतिज्ञा करें कि अपना बहुमूल्य समय बिना मोबाइल बच्चों के साथ बिताएंगे। नए राष्ट् के निर्माण में हमारे बहादुर बच्चे
लगे हैं। आप भी कौशल – प्रधान राष्ट् के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
इस अवसर पर इन्स्पायर अवार्ड, एस ओ एफ – इंटरनेशनल जेनरल नालेज ओलंपियार्ड ( स्वर्ण पदक) , फ्राग रेस सांप एण्ड जंप रेस आदि अनेक प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
अंत में प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी ने सभी आगंतुक अधिकारियों , अभिभावकों के प्रति, शिक्षक – शिक्षणेत्तर कर्मचारियों आदि को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने 2026 के लिए कई योजनाओं को बनाया है जो अप्रैल माह से दिखना शुरू हो जाएगा। लड़कियों के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिशु वर्ग के लिए अंकुर प्रयोगशाला और 11-12 के लिए कई नए विषयों को जोड़ा है जो भविष्य में आपके बच्चों को काम आएगा। आइए ! इन्हें निखारने में आप सहयोग दें।
इस अवसर पर आर्यसमाज रांची के आजीवन संरक्षिका श्रीमती सुशीला गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल्स रांची क्षेत्र के पुर्व उपनिदेशक डॉ वाचस्पति कुलवंत, स्कूल के प्रबंधकर्त्री समिति के सचिव पुनित पोद्दार, आर्यसमाज रांची के प्रधान राजेन्द्र आर्य, मंत्री श्जय आर्य, दिवाकर देव, डा अरविन्द कुमार अग्रवाल, श्रीमती उषा, श्रीमती काजल, बड़ी संख्या में अभिभावक गण और बच्चे उपस्थित थे।
अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version