झारखंड : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में शुक्रवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा एक कंटेनर ने घाटी में आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी दी। बताया गया कि कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर (बीआर 01 जीक्यू 4345) ट्रेलर (टीएस 07 यूई 8693) से जा भिड़ा। हादसे के बाद कुछ ही सेकंड में कंटेनर के केबिन से धुआं उठने लगा और आग भड़क गई।

केबिन में फंसा चालक, जिंदा जलकर मौत
हादसे के बाद चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। आग तेजी से फैलती गई और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने भयंकर रूप ले लिया। चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।


पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन किलोमीटर लंबा जाम
दुर्घटना के बाद चुटुपालू घाटी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात को सामान्य करने में जुटे रहे।

तेज रफ्तार की आशंका
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version