राँची: देवघर में एक नई केंद्रीय कारा के निर्माण के लिए 23.68 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. इसको लेकर राज्य सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 9.76 करोड़ रूपया की राशि आवंटित कर दी है. सरकारी आदेश के अनुसार, इस नई जेल का निर्माण देवघर के दो प्रमुख मौजों (क्षेत्रों) में किया जाएगा. जिनमें नावाडीह-कड़िया और किसनीडीह शामिल है.
जहां चिन्हित की गई कुल 23.68 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट स्वीकृत यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 के राज्य स्कीम के तहत किया गया है. आवंटित राशि का उपयोग विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण के लिए किया जाएगा.

पांच जिलों में बनेंगी नई जेलें
जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की समस्या को हल करने के लिए सरकार ने देवघर, लातेहार, गोड्डा, पाकुड़ और चतरा में नई जेलों के निर्माण का निर्णय लिया है. इसी वर्ष इन पांचों जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.


नई जेलों के बनने से मौजूदा
जेलों पर बोझ कम होगा और कैदियों के मानवाधिकारों व उनके प्रबंधन में सुधार आएगा.

बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और होगा विस्तार
मौजूदा जेलों की स्थिति सुधारने के लिए मरम्मत और नए निर्माण कार्यों पर जोर दिया जा रहा है. भीड़भाड़ कम करने के लिए जेलों में नए बंदी वार्डों का निर्माण किया जाएगा. जेलों की चारदीवारी को मजबूत बनाया जाएगा और पुराने भवनों की मरम्मत होगी. कैदियों के लिए आधुनिक रसोईघर, बेहतर शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version