सिसई (गुमला): बसिया रोड निवासी शिवकुमार साहू ने पत्नी और ससुराल वालों पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सिसई थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
शिवकुमार के अनुसार 2015 में खूंटी के पिपराटोली की खुशबू कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज और कोर्ट मैरिज से विवाह हुआ था। शादी के बाद पता चला कि ससुराल वाले पहले से ईसाई धर्म मानते हैं। आरोप है कि पत्नी और साली धर्म प्रचारक हैं। ससुराल में उसे बाइबल पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिन लगातार चर्च ले जाया गया। सास ने प्रलोभन दिया कि धर्म बदलने पर मिशन अस्पताल में नौकरी लगवा देंगे, नहीं तो बच्चों से मिलने नहीं दिया जाएगा।
बच्चे को लेकर युवक सिसई आ गया। बीती रात पत्नी घर पहुंची और हिंदू देवी-देवताओं के चित्र, बजरंगबली का झंडा और तुलसी का पौधा उखाड़कर फेंक दिया। पीड़ित ने मानसिक दबाव में गलत कदम उठाने की आशंका जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version