
देवघर: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की. मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने संकल्प कराकर ज्ञानेश कुमार और उनके पूरे परिवार को गर्भ गृह में प्रवेश कराया.
गर्भ गृह में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ धाम की पूजा कर आशीर्वाद लिया और फिर उसके बाद माता पार्वती के मंदिर में भी पूजा अर्चना की. बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एम्स के लिए रवाना हो गए, जहां पर अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की. वहीं एम्स प्रबंधन के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बाबा मंदिर के शाम के शृंगार पूजा में भी शामिल होंगे.उन्होंने कहा कि वह दो दिनों तक देवघर में रहेंगे. सबसे पहले, वह भगवान शिव की पूजा करेंगे और पूरे राज्य और देश के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे. झारखंड पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय भाषा में झारखंड के लोगों को जोहार कर अभिवादन किया.
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए. वहां थोड़ी देर आराम करने के बाद, वह सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने जाएंगेसोमवार को CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यक्रम
सोमवार सुबह 8:30 बजे, मुख्य चुनाव आयुक्त देवघर से दुमका में बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे. मंदिर में दर्शन करने के बाद, वे लगभग 10:00 बजे दुमका के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. जहां अल्पाहार के बाद, वे देवघर लौट जाएंगे, यहां वे तपोवन के मोहनानंद प्लस टू स्कूल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जहां, वे स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) से सीधा संवाद करेंगे. इसके बाद, वे मीडिया को संबोधित करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

