मुंबई। सुपरस्टार प्रभास का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में देखा जा सकता है। उनकी फ़िल्म ‘बाहुबली’ ने भारतीय सिनेमाई इतिहास में एक नया अध्याय रचा था। इसी लोकप्रियता को देखते हुए ‘बाहुबली: द एपिक’ जिसमें ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्ल्यूज़न’ को मिलाकर एक नई फिल्म बनाई गई है 12 दिसंबर 2025 को जापान में थिएटरों में रिलीज होने जा रही है।

रिलीज से पहले जापान में एक भव्य स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें प्रभास ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। पूरा हॉल प्रशंसकों से भरा था और हर कोई प्रभास के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित था। स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास ने दर्शकों के साथ बातचीत की और उनके प्यार के लिए दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें साझा कीं और वह नोट भी दिखाया जो निर्देशक एस.एस. राजामौली ने उन्हें जापान जाने से पहले दिया था।

प्रभास ने लिखा“डार्लिंग एसएस राजामौली … आपको बहुत सारा प्यार। जापान में आपकी कमी महसूस हो रही है। हम दोनों फिर साथ आएंगे।” प्रभास ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में बहुत लोगों ने मुझे जापान के बारे में बताया था। आज आप सभी को सामने देखना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं हर साल जापान आकर आपसे मिलना चाहता हूं।” प्रशंसकों ने उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया और यह स्क्रीनिंग एक यादगार उत्सव में बदल गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version