रांची: ऑनलाइन दवा बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में झारखंड, बिहार समेत देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के दौरान थोक और खुदरा दोनों प्रकार की मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी।

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ई-फार्मेसी के लिए अब तक सख्त नियम नहीं बनाए गए हैं, जिससे नकली और अवैध दवाओं की बिक्री का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही नई नीतियों से छोटे दवा दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि 16 से 19 मई तक दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे। वहीं 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

इस हड़ताल का असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है। मरीजों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि जरूरी दवाइयों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version