झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में झारखंड में पहली बार पधारे उदय भानु चिब एवं राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा तथा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू जी का युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर श्री चिब ने कहा कि यह महात्मा गांधी , बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का देश है जो संविधान से चलता है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार संविधान विरोधी है। देश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आकर संविधान की रक्षा करनी होगी। मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि युवा ही समाज की रीढ़ है, देश के विकास के युवाओं को आगे आने आने की जरूरत है उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की की ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़े जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में युवा कांग्रेस ने 100 दोनों का संकल्प लिया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर करते हुए संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में यह अभियान बूथ लेवल तक चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर जनजागरण करेंगे। लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें दर्ज किया जाएगा और इन मुद्दों के समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक पहल नहीं बल्कि जनता के हितों के लिए चलाया जाने वाला एक जनसंपर्क अभियान है, जिसका मकसद हर घर तक पहुंचकर लोगों को जोड़ना और उनके हक की लड़ाई लड़ना है। यह अभियान आने वाले 100 दिन तक लगातार चलेगा, जिसमें बड़े स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की आवाज बनकर उनके मुद्दों को आगे ले जाना है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक कुमार जयमंगल, कुमार राजा, राजेश सिन्हा सनी , युवा कांग्रेस के वरिय प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, आशुतोष राय,कुमार विक्की , शिल्पी वर्मा, सुप्रिया तिर्की, प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत, दीपक साव, महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह, जिला महासचिव साजन सिंह, आर्यन कुमार, सहित सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version